मुलचेरा में LPG गैस को लेकर बड़ा हंगामा – मोहित गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप, ग्राहकों में भारी रोष
गडचिरोली : जिले के मुलचेरा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मुलचेरा स्थित मोहित गैस एजेंसी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहिले ही गडचिरोली के जिलाधिकारी अविश्यात पंडा ने कहा हैं की गडचिरोली जिले में गॅस की कोई कमी नहीं हैं गॅस पर्याप्त मात्रा मेंउपलब्ध हैं! लोगों का आरोप है कि एजेंसी में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद आम ग्राहकों को गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही और सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है।
ग्राहकों के मुताबिक वे चार-चार से पाँच-पाँच दिन तक एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, पूरा दिन लाइन में खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा। कई लोगों ने बताया कि पहले ऑनलाइन पेमेंट करवाकर स्लिप निकाली जाती है, लेकिन बाद में कहा जाता है कि एजेंसी के खाते में पैसे नहीं आए हैं और ग्राहकों से दोबारा कैश पेमेंट करने को कहा जाता है। अगर खाते में पैसे आये तो आपका पैसा वापस किया जायेगा, स्टॉक और वितरण और बचे हुए सिलेंडरो में बढि मात्रा में फरक नजर आ रहा हैं!
कुछ मामलों में तो OTP आने के बाद भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई है। इस वजह से पूरे मुलचेरा क्षेत्र में एलपीजी गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है और आम नागरिकों के सामने रोजमर्रा के कामकाज में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
लगातार बढ़ रही समस्या को लेकर संतप्त नागरिकों का जमावड़ा मुलचेरा तहसील कार्यालय में पहुंचा और पुरवठा विभाग को लिखित आवेदन सौंपकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। नागरिकों ने मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति शुरू की जाए और मोहित गैस एजेंसी द्वारा कथित रूप से किए जा रहे भ्रष्टाचार तथा ब्लैक में सिलेंडर बेचने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुलचेरा में बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो सकता है।
रिपोर्टर : मारोती कोलावार

No Previous Comments found.