फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की जा रही थी शराब की तस्करी और बिक्री

गड़चिरौली : जिले में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी के प्रयास लगातार सामने आते रहते हैं। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक गड़चिरौली एम. रमेश द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के तहत 21 मई 2026 को स्थानीय अपराध शाखा गड़चिरौली तथा पुलिस स्टेशन अहेरी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन और बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन समेत कुल 14 लाख 87 हजार 200 रुपये का माल जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आलापल्ली स्थित सार्वजनिक बांधकाम विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने एक बोलेरो कैंपर वाहन क्रमांक MH 12 SX 6981 में अवैध देशी एवं विदेशी शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ी की गई है। सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा और अहेरी पुलिस की टीम ने पंचों के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध बोलेरो कैंपर वाहन में बड़ी मात्रा में शराब मिली। जब्त सामग्री में शामिल है :
हायवर्ड्स 5000 कंपनी के 500 एमएल क्षमता वाले 46 बॉक्स बीयर कैन, कुल 1104 कैन, अनुमानित कीमत 3,31,200 रुपये।
रॉकेट संतरा देशी शराब की 90 एमएल क्षमता वाली 2200 निप्पियां, अनुमानित कीमत 1,76,000 रुपये।
रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की के 2 लीटर क्षमता वाले 120 बैरल, अनुमानित कीमत 4,80,000 रुपये।
शराब परिवहन में उपयोग की गई बोलेरो कैंपर वाहन, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 14,87,200 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी।
मामले में पुलिस स्टेशन अहेरी में महाराष्ट्र दारूबंदी कानून की धारा 65(अ) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है तथा आगे की जांच अहेरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक हर्षल एकरे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी. के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरुण फेगड़े और अहेरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक हर्षल एकरे के नेतृत्व में की 

रिपोर्टर : संजय यमसलवार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.