सिरोंचा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
गडचिरोली - सिरोंचा वन विभाग की आसरल्ली वनपरिक्षेत्र टीम ने एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए मृत वन्यप्राणी का मांस काटने व खाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण कानूनों की खुलेआम अवहेलना का गंभीर मामला मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5 दिसंबर 2025 को वन विभाग के कर्मचारियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सोमणूर–1 बीट के अंतर्गत गुमलकुंडा गांव स्थित नागेश लक्ष्मण पेद्दी के खेत में कुछ लोग मृत जंगली जानवर का मांस काट रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने तात्कालिक रूप से मौके पर छापा मारा। जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक बड़े आकार का जंगली सूअर (वन्यप्राणी) मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर के कई हिस्से काटे जा चुके थे और आसपास खून फैला हुआ था, जिससे स्पष्ट हो गया कि मांस निकालने की कार्रवाई वहीं पर की गई थी। घटनास्थल से मांस काटने में इस्तेमाल किए गए औजारों के भी निशान पाए गए।
आरोपियों ने मांस घर ले जाकर खाने की बात कबूली
वन विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने मृत वन्यप्राणी का मांस आपस में बांट लिया था और उसे अपने-अपने घरों में ले जाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 39, 50 और 51 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 05/2025 (दिनांक 05.12.2025) दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में जिन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. नागेश लक्ष्मण पेद्दी
2. सडवली समय्या कुमरी
(दोनों निवासी – गुमलकोंडा गांव, तहसील सिरोंचा, जिला गडचिरोली) न्यायालय ने भेजा 7 दिन की न्यायिक हिरासत में गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को सिरोंचा स्थित प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपवनसंरक्षक आर. नवकिशोर रेड्डी (IFS) के मार्गदर्शन में किया गया। इस छापेमारी दल में वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री एस, ए पानगे वनपरिक्षेत्र अधिकारी आसरेली , श्री रोहित साबळे परिवीक्षाधीन वनपरिक्षेत्र अधिकारी, यांचा नेतृत्वात श्री व्ही आर गोल्लेवार क्षेत्र सहाय्याक आसरेली वनरक्षक ए आर नरोटे , सहायक कर्मचारी और वनमजदूरों की टीम शामिल रही। टीम की तत्परता के कारण समय रहते आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।
वन विभाग की नागरिकों से अपील
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी घायल या मृत वन्यप्राणी दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन कार्यालय या अधिकारियों को सूचना दें। वन्यजीवों का शिकार, उनके अवशेषों का उपयोग या उनका मांस खाना कानूनन गंभीर अपराध है, जिस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - चंद्रशेखर पुलगम

No Previous Comments found.