अहेरी तहसील में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

गड़चिरोली - जिले के अहेरी स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रकाश गुडेल्लीवार के हस्ते ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूर्व राज्य मंत्री राजे अम्ब्रिशराव आत्राम के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तथा पार्टी के संस्थापकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफल सफर का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया। देश के विकास,सुशासन और आम नागरिकों के कल्याण के लिए पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्रहित,विकास और जनसेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है। Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। पार्टी के नारों से परिसर गूंज उठा और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए स्थापना दिवस का आनंद मनाया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.