उचित कीमत पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई जाए -रविंद्र गोटेफोड़े

गढ़चिरौली - कुरखेड़ा. स्थानीय वन भंडार में  जरूरत के मुताबिक ईंधन के लिए लकड़ियां उपलब्ध नहीं होती. आम आदमी की जरुरत को ध्यान रखते हुए उचित कीमत पर लकड़ियां बिक्री के भंडार उपलब्ध कराने की मांग नगर पंचायत के पूर्व नगराध्यक्ष रविन्द्र गोटेफोड़े ने  वन अधिकारिओ से चर्चा के दौरान रखी.वर्तमान में गैस सिलेंडर पर्याप्त आपूर्ति के अभाव में गरीब व ग्रामीण जलाऊ लकड़ी पर निर्भर हो रहे है. जंगली जानवरो के भय को दरकिनार कर जंगल में जाने को मजबूर हैं.शादी, अंतिम संस्कार और घरेलू आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद परिवार को उचित कीमत पर जलाऊ लकड़ी प्रदान की जाए. वनअधिकारिओ से चर्चा के दौरान यह मांग रखी. वन विभाग के अधिकारियो ने जानकारी दी कि इस समय वनो की कटाई बंद होने से आपूर्ति में बाधा आ रही है.चालू वर्ष में जंगल कामगार संस्था द्वारा कटाई शुरू की जाएगी. अगले 12 वर्षो की कार्य योजना बनाई गई है. इसके पश्चात् सभी को उचित कीमत पर आवश्यकता अनुसार आपूर्ति हो सकेगी.यह जानकारी कुरखेड़ा वन विभाग के अधिकारी ने चर्चा के दौरान दी.

रिपोर्टर - रूपेंद्रसिंह सेंगर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.