किसानों की बकाया रकम का भुगतान तुरंत हो,आदिवासी विकास मंत्री प्रा. डॉ. अशोक उईके को ज्ञापन
गढ़चीरौली - कुरखेड़ा आदिवासी विकास महामंडल के मार्गदर्शन में आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी संस्था की ओर से यहाँ के धान खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान का किसानों को बकाया भुगतान तुरंत किया जाए, ऐसी मांग आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी संस्था,कुरखेड़ा के उपाध्यक्ष चांगदेव फाये ने राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके से निवेदन के माध्यम से की है। जिले के साथ-साथ कुरखेड़ा तालुका में 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीद प्रक्रिया में लाखों क्विंटल अनाज की खरीद की गई। इसमें कई किसानों का भुगतान प्राप्त हो चुका है। परंतु अभी भी कुछ किसानों द्वारा धान बेचे जाने के कई दिन बीत जाने के बाद भी उनके खातों में पैसे जमा नहीं हुए हैं। हालांकि कुछ किसानों को भुगतान मिल गया है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान अब भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। बकाया भुगतान न मिलने के कारण कुछ किसान फसल ऋण की अदायगी नहीं कर पाए हैं। परिणामस्वरूप, उन पर ब्याज का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा, आगामी खरीफ सीजन करीब आने के कारण किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। इस पृष्ठभूमि में, बकाया भुगतान तुरंत करने के साथ-साथ आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी संस्थाओं के परिसर में जमा धान को तत्काल उठाया जाए, साथ ही संस्थाओं की लंबित हमाली और कमीशन का भी जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, ऐसी मांग भारतीय जनता पार्टी के तालुका अध्यक्ष चांगदेव फाये की ओर से की गई है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तत्काल उचित कार्यवाही करे, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की गई है। इस अवसर पर निवेदन देते समय गडचिरोली विधानसभा के विधायक मिलिंद नरोटे,गडचिरोली शहर उपाध्यक्ष मंगेश रणदिवे,कुरखेड़ा तालुका महामंत्री विनोद नागपुरकर व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर - रूपेंद्रसिंह सेंगर


No Previous Comments found.