मुलचेरा: उड़ान फाउंडेशन एवं सहयोग मल्टीस्टेट सोसायटी द्वारा स्कूली बच्चों को बैग वितरित

गडचिरोली - विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनके शैक्षणिक जीवन को नई दिशा देने के उद्देश्य से 06 जुलाई 2026 को उड़ान फाउंडेशन एवं सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव्ह सोसायटी लि. मुलचेरा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, लगाम में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस समाजोपयोगी कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुँचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव्ह सोसायटी लि. के सीनियर डिस्ट्रिक्ट हेड योगेश खोब्रागड़े के मार्गदर्शन में श्री सुब्रत सरकार (ब्रांच मैनेजर,मुलचेरा शाखा) टीएल श्रीकांत कुमरे,शाखा के बीडीओ,बीडीई एवं आरओ सहित विद्यालय के मुख्याध्यापक,शिक्षकगण,ग्रामवासी,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने इस समाजहितैषी पहल का स्वागत करते हुए आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर बताया गया कि उड़ान फाउंडेशन एवं सहयोग मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव्ह सोसायटी लि. शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक दायित्व एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं तथा भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी।

सुनतकर सर – प्रधानाध्यापक (एच.एम.)
किशोर कोंडावर – शिक्षक
दहागावकर मैडम – शिक्षिका
दहागावकर मैडम – शिक्षिका
आज उपस्थित सभी शिक्षकगण तथा 
सरपंच दीपक मडावी 

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष सुरेश मित्र,तंटा मुक्ति समिति के अध्यक्ष कृष्णा गावड़े उपस्थित थे और कक्षा 1ली से 4 थी तक के 75 छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे ! कार्यक्रम की संकल्पना को साकार करने के लिए उड़ान फाउंडेशन की सीएमडी श्रीमती शीतल रामाडे का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था—"हर बच्चे के हाथ में किताब, हर चेहरे पर मुस्कान" तथा "सेवा, समर्पण, शिक्षा और समाजहित ही हमारा संकल्प है।"

 संवाददाता : मारोती कोलावार मुलचेरा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.