दुःख की घड़ी में राजे अम्ब्रिशराव आत्राम की मानवीय पहल

गड़चिरोली - अहेरी तहसील के राजाराम (खांदला) निवासी जीवन सखाराम अर्का (28) का पीलिया (जॉन्डिस) के उपचार के दौरान 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जीवन अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, जिससे उनके निधन के बाद अर्का परिवार गहरे शोक में डूब गया है।

इस दुखद और कठिन घड़ी में माजी राज्यमंत्री तथा अहेरी इस्टेट के राजे अम्ब्रिशराव आत्राम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अर्का परिवार के दुःख में सहभागिता की। उन्होंने परिवार के तेरहवीं कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता भेजकर संकट की इस घड़ी में परिवार को सहारा दिया। यह आर्थिक सहायता भाजपा अहेरी तालुका अध्यक्ष विकास तोडसाम तथा भाजपा जिला सचिव अभिजीत शेंडे के माध्यम से अर्का परिवार तक पहुंचाई गई। जीवन अर्का के निधन से उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों पर गहरा आघात पहुंचा है। परिवार के इकलौते बेटे के चले जाने से उत्पन्न इस अपार दुःख के बीच राजे अम्ब्रिशराव आत्राम ने परिवार के प्रति अपनी सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का परिचय दिया।

इस दौरान राजे अम्ब्रिशराव आत्राम ने दूरभाष के माध्यम से अर्का परिवार के सदस्यों से संवाद कर उनके दुःख की आत्मीयता से जानकारी ली। उन्होंने जीवन अर्का के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों को धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

राजनीति से ऊपर उठकर दुःख और संकट की घड़ी में आम नागरिकों के परिवारों के साथ खड़े रहने की भूमिका राजे अम्ब्रिशराव आत्राम ने एक बार फिर इस पहल के माध्यम से स्पष्ट की है। जरूरतमंद परिवारों को संकट के समय सहारा देना, उनके दुःख में सहभागी बनना और अपनी ओर से हरसंभव मदद करना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसकी मिसाल इस सहायता से देखने को मिली। जीवन अर्का के निधन से राजाराम और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामवासियों ने दिवंगत जीवन अर्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोकाकुल अर्का परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करे।

रिपोर्टर - संजय यमसलवार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.