पूर्व पंचायत समिति सदस्य हर्षवर्धनबाबा आत्राम के शुभहस्ते हुआ लोकार्पण

गड़चिरोली - जिले के अहेरी तहसील अंतर्गत आलापल्ली के गोंडमोहल्ला क्षेत्र स्थित श्रद्धास्थल मांताई मंदिर के नवनिर्मित सभागृह का भव्य लोकार्पण पूर्व पंचायत समिति सदस्य हर्षवर्धनबाबा आत्राम के शुभहस्ते उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।आलापल्ली के गोंडमोहल्ला क्षेत्र में स्थित मांताई मंदिर श्रद्धालुओं का एक प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बोनालू उत्सव में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में बाहरगांव से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित सभागृह की आवश्यकता को देखते हुए अहेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मरावबाबा आत्राम ने अपने स्थानीय विकास निधि से सभागृह के निर्माण के लिए निधि मंजूर कराई।

सभागृह का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उसका लोकार्पण समारोह हर्षवर्धनबाबा आत्राम के शुभहस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र की अन्य नागरी समस्याओं के समाधान की भी मांग की। नवनिर्मित सभागृह के माध्यम से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ परिसर के नागरिकों को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य पर संतोष व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह में मंदिर पुजारिन निर्मलाताई कोरेत, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिला महासचिव कैलाश कोरेत, सरपंच शंकर मेश्राम, उपसरपंच विनोद अकनपल्लीवार, येरमनार के पूर्व सरपंच बालाजी गावडे, ग्राम पंचायत सदस्य संतोष अर्का, मायाताई कोरेत, सलीम शेख, पूर्व पेसा अध्यक्ष स्वामी वेलादी, प्रतिष्ठित नागरिक रावजी नैताम, चंद्रकांत बेजलवार, नानाजी सोयाम, बाबूराव कोरेत, रघुपति सिडाम, वासुदेव आलाम, मनोज सदमेक,उमेश आत्राम, सुनील कुमरे, सुधाकर कोरेत, मधुकर मेश्राम, प्रकाश कोरेत, पप्पू गच्चरलावार, सुगंधा कुलमेथे, ताराबाई मडावी, सुशीला कोरेत, इंदिरा सदमेक, कमला कोरेत, रुक्माबाई मडावी, विनंती नैताम तथा अर्चना कोरेत सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। लोकार्पण समारोह के अवसर पर मांताई मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

रिपोर्टर : संजय यमसलवार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.