नेपाल आपदा पर दुआ के लिए उठे बच्चों के हाथ
खानपुर (गाजीपुर) : शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने नेपाल आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देकर मोमबत्तियां जलाईं। राधिका रूरल स्कूल बभनौली में नेपाल में आयी विनाशकारी बाढ़ से निबटने के प्रयासों में मदद करने के लिए स्कूली बच्चे भी सामने आये हैं तथा उन्होंने प्रभावित परिवारों से एकजुटता दिखाने के लिए प्रार्थना की एवं कुछ अंशदान करने का संकल्प लिया। छात्रों ने उन परिवारों को याद किया जो अब भी अपने लापता परिजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। निदेशक डॉ नीरज यादव ने कहा कि इस पहल का मकसद विद्यार्थियों को यह सिखाना था कि संवेदना व्यवहार में परिलक्षित होनी चाहिए। बच्चों के लिए यह आपदा महज एक खबर नहीं है। मानवीय संवेदनाओं को जगाकर प्राकृतिक संपदाओं का दोहन करना बंद करने की सीख देना भी है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में मानवीय संवेदना और पड़ोसी देश के प्रति भाईचारा जगाना है। डॉ सीमा देवी ने कहा कि जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो वह अनेक लोगों को अचानक घोर गरीबी में धकेल कर बुनियादी संसाधनों से वंचित कर देती है। प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों से उनके घर और बुनियादी सुविधाओं के अलावा भी बहुत कुछ छीन लिया जाता है।
रिपोर्ट - गोविन्द कुमार
No Previous Comments found.