Galentine’s Day 2026: आखिर क्या है Galentine’s Day और इसे खास बनाने के 5 शानदार तरीके
वैलेंटाइन डे के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन Galentine’s Day दोस्ती का वो खास दिन है जो लड़कियों के नाम होता है। यह दिन रोमांटिक रिश्तों के बजाय फीमेल फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करने का मौका देता है। गर्ल गैंग, बेस्ट फ्रेंड्स और सोल सिस्टर्स के साथ बिताए पलों को खास बनाने के लिए यह दिन मनाया जाता है.

Galentine’s Day यह बताता है कि सपोर्ट, भरोसा और सच्ची दोस्ती भी किसी लव रिलेशनशिप से कम नहीं होती। आज के समय में, जब महिलाएं अपने करियर और सपनों पर फोकस कर रही हैं, यह दिन एक-दूसरे की सफलता को सेलिब्रेट करने और खुद को प्रायोरिटी देने की याद दिलाता है।
कब शुरू हुआ Galentine’s Day-Galentine’s Day की शुरुआत साल 2010 में एक हॉलीवुड टीवी शो Parks and Recreation से हुई थी। शो में फीमेल फ्रेंड्स के साथ ब्रंच को Galentine’s Day कहा गया और यहीं से यह ट्रेंड दुनियाभर में पॉपुलर हो गया।
Galentine’s Day मनाने के 3 आसान तरीके
गिफ्ट एक्सचेंज करें
छोटा सा गिफ्ट, हैंडमेड कार्ड या पर्सनल नोट आपकी दोस्त को खास महसूस करा सकता है।

मूवी डेट प्लान करें
थिएटर जाएं या घर पर मूवी नाइट रखें और साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं।

पिकनिक या आउटिंग पर जाएं
फरवरी के सुहावने मौसम में पार्क में पिकनिक या छोटी सी आउटिंग पर जाना भी बेहतरीन आइडिया है।



No Previous Comments found.