मानसा में किसान की करंट लगने से मौत
गाँधीनगर - मानसा तख्तपुरा के रहने वाले पटेल दिनेशभाई प्रहलादभाई को उनके खेत में आग लगने की खबर मिली। खबर मिलते ही दिनेशभाई खेत पर पहुंचे। खेत में आग देखकर वे आगे बढ़े तो 11000 KV की बिजली लाइन का टूटा हुआ तार उनके पैरों पर गिर गया। करंट लगने से दिनेशभाई की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद की और उन्हें मानसा सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संवाददाता - दिनेश चौधरी

No Previous Comments found.