मितव्ययिता की मिसाल: गुजरात के मंत्रियों ने अपनाया पीएम मोदी का 'स्वदेशी और बचत' मंत्र
गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्यूल बचाने, विदेश यात्रा से बचने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील को राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी और राज्य के सिविल सप्लाई और ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर पी सी बरंडा ने लागू किया है।
राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए अपनी अमेरिका यात्रा कैंसिल कर दी, जबकि राज्य के सिविल सप्लाई और ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर पी सी बरंडा ने घोषणा की कि वे अपनी यात्रा के दौरान राज्य मंत्री के तौर पर दी गई सरकारी गाड़ी और पायलटिंग कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
रिपोर्टर : राकेश शाह
No Previous Comments found.