मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
गांधीनगर : लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक किसान को कम से कम दो पशुधन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया
अमित शाह का बेटियों का ड्रॉपआउट रेशियो कम करने के लिए प्रति 3-4 गाँव एक क्लस्टर स्कूल बनाने तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल पीएमजेएवाई कार्ड देने का आदेश
गांधीनगर, 27 गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में शनिवार को गांधीनगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में केन्द्र सरकार प्रायोजित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा जिले के विकास कार्यों की सर्वग्राही समीक्षा की गई। बैठक में सांसद, जिले के विधायक, जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, जिला, तहसील पंचायत और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिलों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर निगरानी के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिशा समितियों का गठन किया गया है। विकास कार्यक्रमों की प्रगति की मॉनिटरिंग, उनका कार्यक्षम एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो; यह सुनिश्चित करने में दिशा समितियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अमित शाह ने सभी विभागों के कार्यों की सूक्ष्मतापूर्ण समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के खातेदार किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाने तथा एक भी किसान पशुधन के बिना न रहे; इसके लिए तत्काल सर्वेक्षण कर प्रत्येक किसान खातेदार को कम से कम दो पशुधन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
शाह ने वर्षा में विलंब के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कंटीजेंसी प्लान तैयार करने तथा असिंचित क्षेत्रों का सर्वेक्षण शुरू कर उनका विवरण तैयार करने के भी निर्देश दिए।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेटियों का ड्रॉपआउट रेशियो घटाने के लिए तीन-चार गाँवों का एक क्लस्टर बनाकर नए विद्यालय का निर्माण करने के लिए सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में विद्यार्थियों में पठन-पाठन का प्रमाण बढ़ाने के लिए नवनिर्मित लाइब्रेरियों के बारे में जागरूकता लाने और इन नए पुस्तकालयों को जिला स्तर की मुख्य लाइब्रेरी से कनेक्ट को कहा।
इसके अतिरिक्त; उन्होंने गांधीनगर जिले में घरेलू गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल एवं सिंचाई के पानी तथा बिजली जैसी सुविधाओं के अभाव वाले गाँवों का तत्काल सर्वेक्षण करवा कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के संदर्भ में ‘गाँव’ शब्द की परिभाषा को अधिक स्पष्ट करने तथा कम से कम 35 से अधिक घर हों और विद्युत कनेक्शन से युक्त हों; ऐसे उपक्षेत्रों/क्षेत्रों को मानदंडों में निर्धारित करने को कहा।
शाह ने जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड अविलंब तथा शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में जिला कलेक्टर श्री रवींद्र खताले ने स्वागत संबोधन कर केन्द्रीय गृह मंत्री तथा उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए गए कदमों तथा भविष्य के आयोजन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
इस उच्च स्तरीय ‘दिशा’ बैठक में सांसद हसमुखभाई पटेल व हरिभाई पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, अल्पेशभाई ठाकोर, बलराजसिंह चौहाण, जयंतीभाई पटेल, गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेशभाई पटेल, तहसील पंचायत एवं नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, मनपा आयुक्त, जिला विकास अधिकारी हसरत जैस्मीन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राकेश शाह
No Previous Comments found.