मांजलपुर के नवनिर्वाचित विधायक सतीशभाई पटेल ने ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ
गांधीनगर : गुजरात विधानसभा की मांजलपुर सीट पर हाल ही में आयोजित उप चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित विधायक श्री सतीशभाई पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर में विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की गरिमामय उपस्थिति में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ विधि समारोह में विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री बालकृष्ण शुक्ल, वैधानिक एवं संसदीय कार्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य तथा विभिन्न विधायक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित महानुभावों ने श्री सतीशभाई पटेल को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
रिपोर्टर : राकेश शाह
No Previous Comments found.