दहेगाम में भवानी रसमलाई की मिठाई और फरसाण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
गांधीनगर - जिले के दहेगाम में भवानी रसमलाई की दुकानों पर बिकने वाली मिठाई और फरसाण की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले दूध, मावा, घी और तेल की गुणवत्ता की जांच की जाती है या नहीं? पिछले दो वर्षों में फूड एंड ड्रग्स विभाग द्वारा कितनी बार जांच की गई और कितने सैंपल लिए गए? साथ ही, उन सैंपलों की प्रयोगशाला रिपोर्ट क्या रही?
नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए FDCA के अधिकारियों से मांग की गई है कि वे तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करें तथा मिठाई और फरसाण के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजें।
संवाददाता - अमित पटेल

No Previous Comments found.