गंजबासौदा में किन्नर समुदाय के बीच विवाद, अवैध वसूली के आरोप

गंजबासौदा - उदयपुर क्षेत्र में किन्नर समुदाय के बीच विवाद का मामला सामने आया है। किन्नर गुरु मुन्ना नायक ने आरोप लगाया है कि बाहरी किन्नर समुदाय के कुछ लोग इलाके में आकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना नायक का कहना है कि गंजबासौदा और आसपास का क्षेत्र उनके गुरु केंद्र के अंतर्गत आता है, लेकिन बाहर से आए कुछ लोग यहां जबरन वसूली कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में उनके समुदाय का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होना है, जिसमें ये बाहरी लोग बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
मुन्ना नायक ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

रिपोर्टर - हेमंत आनंद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.