आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में विधायक रोहित साहू शामिल हुए टीना शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की
गरियाबंद : मनोज गोस्वामी..गुरुवार को राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्राम आमदी में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज 34 मौजा परिक्षेत्र गरियाबंद के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आदिवासी समाज ने उनका पारंपरिक तरीके से नृत्य और बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मरकाम ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, सरपंच रेखा ठाकुर, धनंजय नेताम, जनपद सभापति गणेश कुंजाम, और फुलेश्वरी मरकाम भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में समाज के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, समाज सर्वोपरि है और इसके विकास में सभी परिवारों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्षिक सम्मेलन में समाज को सुधारने और आगामी पीढ़ी के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। नई पीढ़ी समाज की रीति रिवाज और परंपराओं से जुड़ेंगी तब ही समाज मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। सीसी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी। साथ ही सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख जारी होने की जानकारी दी।
सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि आदिवासी समाज संस्कृति और सभ्यता की सराहना करते हुए समाज के विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने कहा की जितनी सहजता, सरलता इस समाज में है, वह किसी और समाज में नहीं है। आधुनिक समय में समाज को आगे बढ़ाने शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने समाज के युवाओं से नशा और कुरूतियों से दूर रहने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव ने समाज की एकजुटता और सामाजिक विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमराज ध्रुव ने लिया।
सम्मेलन में समाज के उपाध्यक्ष गणेश कुंजाम, मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन लाल मरकाम, रोहित नेताम, माधव सिंह चैतिया, संतराम नेताम, सालिक राम मरकाम, अजय ध्रुव, पलटन नेताम सहित बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष शामिल हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप बलदेव सिंह हुंदल, विजय टांक, अनूप भोसले, सागर मायाणी, लीलाराम ठाकुर, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, त्रिलोक राठौर, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, तरुण ठाकुर, रितेश यादव, प्रतीक तिवारी, सूरज सिन्हा, उमेश सिंह, संजू साहू, अमित बखरिया, प्रतीक सिंह, राज दे, वैश्य राठौर, यश मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मनोज


No Previous Comments found.