मेश्राम जी को पुलिस अधीक्षक के द्वारा साल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया।
गरियाबंद : जिला पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मेश्राम अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें पूरे ससम्मान विदाई दी गई।विदाई समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मेश्राम जी के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की।पुलिस परिवार की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।पुलिस अधीक्षक के द्वारा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में अपनी पूरी सेवा अवधि में निष्ठापूर्वक पूर्ण करना गर्व की बात है। अशोक कुमार मेश्राम ने हमेशा अपने कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन किया और पुलिस विभाग की छवि को आम जनता के बीच मजबूत बनाया।उनकी कमी विभाग को हमेशा खलेगी।सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार मेश्राम ने गरियाबंद पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सेवा के दौरान मिले वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग को वे हमेशा याद रखेंगे।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.