जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष बने हरीश कुमार साहू,संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ नई टीम का गठन

गरियाबंद :  जिले के पंचायत प्रतिनिधियों को एक मजबूत मंच देने और उनके अधिकारों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस गरियाबंद में जिला सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिले के सभी विकासखंडों के सरपंच संघ अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में पन्नालाल ध्रुव को जिला संरक्षक, हरीश कुमार साहू को जिला अध्यक्ष, कोमल देव ध्रुव को कार्यकारी अध्यक्ष, हलमनसिंह ध्रुवा को कोषाध्यक्ष तथा पवन सिंह यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

फिंगेश्वर ब्लॉक में पदमामोती निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सठकोन साहू, बोधन यदु, तूलेश्वरी साहू, सुरज भारी एवं सुलोचना निर्मलकर का चयन किया गया।

मैनपुर ब्लॉक में घनश्याम मरकाम को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गज्जु नेगी, निर्मला ध्रुव, प्रेमसिला नेताम, द्रुप सिंह ओटी एवं जय राम मांझी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

छुरा ब्लॉक में चम्पेश्वर राम ध्रुव को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमलता ध्रुव, दीपक ध्रुव, इन्देश्वरी ध्रुव, भोजराम नागेश एवं करण ध्रुव का चयन हुआ।

गरियाबंद ब्लॉक में नरेंद्र कुमार ध्रुव को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार नाग, लेश्वरी ठाकुर, हीरा बाई ध्रुव, जगदीश ठाकुर, लखेन्द्र ध्रुव एवं रोहित कुमार ध्रुव को दायित्व सौंपा गया। देवभोग ब्लॉक में रौशनी प्रधान को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गीता यदु, शोभाराम मांझी, टिकचंद मांझी, जितेन्द्र मांझी एवं छायाकांत सोनवानी का चयन किया गया। बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन को पंचायत प्रतिनिधियों की मजबूत आवाज बनाने का संकल्प लिया। पंचायतों से जुड़े मुद्दों के समाधान, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

रिपोर्टर : मनोज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.