चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चिकित्सक डॉ. श्वेता पांडेय का सम्मान,मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

गरियाबंद : राजिम..नगर के चिकित्सक एवं समाज सेवी डाक्टर श्वेता पांडेय का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया है। यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये एक विशेष सम्मान समारोह में हुआ है। जिसमे मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से क्षेत्र में प्रसन्नता है। उल्लेखनीय है, कि इस
छोटे से शहर में डॉ. श्वेत पांडेय ने उच्च स्वास्थ्य सेवायें कम से कम दाम में हर व्यक्ति तक पहुंचाई है। बल्कि इन्होंने अपनी संस्था में पहली बार आईसीयू, डायलिसिस और सीटी स्कैन सुविधा शुरू कर इलाज आसान और सुविधाजनक बनाया है। मरीजों को इसकी सुविधा लेने रायपुर जाना पड़ता था। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने डाक्टर पांडेय को सम्मान के लिये शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.