भाजपा मंडल गरियाबंद ने श्रद्धा भाव से मनाई अटल जी की 101वीं जयंती
गरियाबंद : भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिषद परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 15 स्थित अटल जी की छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र की अस्मिता, लोकतंत्र और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन देश सेवा, विचारों की शुचिता और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुरलीधर सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरोत्तम साहू, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, प्रशांत मानिकपुरी, सागर मयाणी, रेणुका साहू, विष्णु मरकाम, दीनू सिन्हा, सरला उइके, तनु साहू, प्राची कुटारे, प्रतिभा हुमने, अशोक सेन, वंश गोपाल सिन्हा, प्रतीक सिंह एवं अमित वखारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

No Previous Comments found.