गरियाबंद के विकास रोहरा को शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी का दायित्व

गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत गरियाबंद के विकास रोहरा को प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन द्वारा यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।दायित्व मिलने पर विकास रोहरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की विचारधारा, नीतियों और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

विकास रोहरा ने अपने वक्तव्य में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भाजपा अजय जामबाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय, प्रदेश संयोजक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ कांतिलाल जैन, सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, संगठन प्रभारी भाजपा जिला गरियाबंद अमित चिमनानी, अध्यक्ष भाजपा जिला गरियाबंद अनिल चंद्राकर, विधायक राजिम रोहित साहू, अध्यक्ष राज्य भंडार गृह मंडल चंदुलाल साहू, अध्यक्ष खाद्य आयोग छत्तीसगढ़ संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, महामंत्री भाजपा जिला गरियाबंद आशीष शर्मा, मंत्री भाजपा जिला गरियाबंद  सुरेन्द्र सोनटेके कोषाध्यक्ष भाजपा जिला गरियाबंद अजय रोहरा  सहित जिला एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा

रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.