गरियाबंद के तिरंगा चौक पर जीत का जश्न, जमकर आतिशबाजी
गरियाबंद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। गरियाबंद में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर जीत की खुशी मनाई।
न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की और तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और यह उसका तीसरा खिताब भी है।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी..
No Previous Comments found.