प्रतिभाशाली छात्रा देविका ने बढ़ाया गांव का मान
गरियाबंद : मनोज गोस्वामी..विकासखण्ड गरियाबंद के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम देवपरसुली के शासकीय प्राथमिक शाला से इस बार कु.देविका का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। बता दें कि इस विद्यालय से प्रति वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चे चयनित होते हैं। पिछले वर्ष भी नवोदय विद्यालय में एक छात्रा व एकलव्य विद्यालय में एक छात्र का चयन हुआ था। विद्यालय से चयन होने का सिलसिला जारी है। इस उपलब्धि पर शाला के प्रधान पाठक गोपाल राम यादव , शिक्षक फत्ते लाल नेताम, संकुल केन्द्र पीपरछेड़ी के समन्वयक कृष्ण कुमार बया सभी शिक्षकों,ग्रामवासी चुनूराम, दयालू राम, नारायण सिंह, यशवंत कुमार, दशरथ नेटी, जोहित राम,पुनिया बाई व समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किए व गौरवान्वित महसूस किए।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.