रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर राहत की पहल: बारुका में शुरू हुआ प्याऊ घर

गरियाबंद : मनोज गोस्वामी..रायपुर–गरियाबंद मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से परिसर बारुका, परिक्षेत्र गरियाबंद की ओर से बारुका मुख्य मार्ग पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है। इस पहल से अब राहगीरों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए शुरू किए गए इस प्याऊ घर का उद्देश्य राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाना है। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएं मुख्य मार्गों पर अत्यंत आवश्यक हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या अक्सर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनती है, ऐसे में इस प्याऊ घर की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। परिसर बरुका के इस प्रयास से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक सेवा की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.