सौजन्य मुलाकात कर भवन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांग

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से गरियाबंद प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात कर भवन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांग 

 

गरियाबंद-..एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से गरियाबंद प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात कर भवन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी।
स्थानीय सर्किट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रेस क्लब भवन में किचन कक्ष एवं मनोरंजन कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति की मांग की।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि नव-निर्मित भवन में इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में क्लब की उपयोगिता पूरी तरह विकसित नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किचन और मनोरंजन कक्ष का निर्माण हो जाता है, तो यह न केवल पत्रकारों के लिए बेहतर कार्यस्थल बनेगा, बल्कि सामाजिक और बौद्धिक गतिविधियों के आयोजन में भी सहायक सिद्ध होगा।
मुलाकात के दौरान अरुण साव ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिससे पत्रकारों में उम्मीद जगी है।
इस दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष महेंद्र सहिस, नंद किशोर फुलझेले, सागर मयानी, रमेश देवदास, खिलेश्वर गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पत्रकारों का मानना है कि यह स्वीकृति मिलने पर प्रेस क्लब भवन जिले में मीडिया गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।

संवाददाता -मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.