रोहित साहू के जन्मदिन पर ग्राम पंचायत कस में वृक्षारोपण
गरियाबंद - "हर जन्मदिन एक पेड़ के नाम" राजिम विधायक रोहित साहू के जन्म दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत कस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कस की सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर एवं पंचायत के समस्त पंच-पंचों ने मिलकर पौधारोपण किया। सभी ने विधायक रोहित साहू के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सरपंच लीना ठाकुर ने कहा - "विधायक जी हमेशा स्वच्छता और हरियाली पर जोर देते हैं। उनके जन्मदिन को पर्यावरण को समर्पित कर हमने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। एक पौधा लगाकर हमने धरती को उपहार दिया है।" वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिला समूह भी शामिल हुए। सभी पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख की जिम्मेदारी पंचायत द्वारा ली गई।राजिम विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत कस की सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर व समस्त पंचों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
"जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ"
पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ।
रिपोर्टर - मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.