शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला मरौदा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
गरियाबंद : शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला मरौदा में दिनांक 25 6.2026 को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं द्वारा पालक समुदाय, जनप्रतिनिधि और आए हुए अतिथियों के स्वागत छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ थीम पर संदेश प्रद नाटक की प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा नाटक के दौरान पालकों से अपील की गई की पेड़ कभी ना काटे और अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पेड़ पौधों की रक्षा करें उन्होंने ,नारा में कहा पेड़ है तो जीवन है ,पेड़ है तो हवा है, पेड़ है तो कल है ,पेड़ नहीं तो कुछ भी नहीं। इसके पश्चात जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य मुकेश सूर्यवंशी द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के हाथों के छाप को प्रतीक चिन्ह के रूप में लिया गया साथ ही नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर गणवेश ,पुस्तक, पेंसिल, रबर देकर स्टार, बेच लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। शिक्षण सत्र 2026..27 की शुरुआत में जनपद सदस्य के द्वारा पालकों बच्चों और शिक्षकों से अपील की गई कि वह शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने बच्चों को सतत विद्यालय भेजें उनके पढ़ाई लिखाई में विशेष ध्यान दें और अपने घर में उन्हें अच्छे से अच्छे संस्कार दें। कार्यक्रम के मंच संचालन ईश्वरी सिन्हा के द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान पाठक ललित लहरे, शिक्षक गुमान साहू, सुषमा मेश्राम, संकुल समन्वयक लोकेश्वर सोनवानी, एसएमसी अध्यक्ष डायमंड पुजारी, 20 पालक एवं माताएं और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। स्व सहायता समूह के द्वारा न्योता भोजन में खीर पूड़ी खिलाया गया और सभी पालक सामुदायिक सहभागिता का परिचय देते हुए बच्चों को अपने हाथ से खाना परोस कर खिलाएं।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.