शिक्षकों की मेहनत रंग लाई प्राथमिक शाला देवपरसूली के छात्रा कुंजल का EMRS में सिलेक्शन
गरियाबंद : प्राथमिक शाला देवपरसूली के छात्रा कुंजल पिता नारायण सिंह ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन पाकर गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है।इस विद्यालय से प्रति वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय व एकलव्य विद्यालय में बच्चे चयनित होते हैं।
छात्रा: कुंजल पिता नारायण सिंह, प्राथमिक शाला देवपरसूली
सफलता: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय EMRS में चयन
शिक्षकों का योगदान: शिक्षक गोपाल राम यादव प्रधान पाठक एवं फत्ते लाल नेताम सहायक शिक्षक के मार्गदर्शन में कुंजल ने ये सफलता हासिल की।
जश्न का माहौल: चयन की खबर मिलते ही प्राथमिक शाला देवपरसूली एवं समस्त ग्रामवासियों में मुख्य रूप से दयालु राम,महेश राम, यशवंत कुमार,यादराम, बिशाली राम,लाल सिंग,जोगेश्वर, ललित राम,पुनिया बाई,दमेश्वरी ने कुंजल को बधाई दी। स्कूल में मिठाई बांटी गई।
ग्रामवासियों ने कहा: "छात्रा कुंजल ने साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं। ये पूरे देवपरसूली गांव के लिए गर्व का पल है।"
शिक्षक गोपाल राम यादव प्रधान पाठक ने कहा: "छात्रा कुंजल मेहनती है। एकलव्य स्कूल में चयन से उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव पड़ी है। हम चाहते हैं गांव के और बच्चे भी प्रेरणा लें।"
देवपरसूली का सितारा चमका
प्राथमिक शाला देवपरसूली के छात्रा कुंजल पिता नारायण सिंह का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन।
मार्गदर्शक गोपाल राम यादव प्रधान पाठक,फत्ते लाल नेताम सहायक शिक्षक और गांव में विशेष रूप से बधाई दिए।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी
No Previous Comments found.