राजिम में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के जिला भवन का भव्य लोकार्पण, पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला-गरियाबंद पंजी. क्र. 5066 के नवनिर्मित जिला भवन राजिम का लोकार्पण दिनांक 28.06.2026, रविवार को संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।

जिला भवन का लोकार्पण
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में झेरिया यादव समाज के नवनिर्मित जिला भवन का भव्य उद्घाटन किए।

समाज में उत्साह का माहौल लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए जगनिक यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यादव समाज के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है।

सौजन्य मुलाकात
 कार्यक्रम से पहले यादव समाज के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने भूपेश बघेल से मुलाकात की थी, जहां पूर्व सीएम ने जगनिक यादव को दोबारा अध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भविष्य की रूपरेखा
 इस सामाजिक मंच के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री समाज के वरिष्ठ जनों को संबोधित करेंगे और समाज के विकास व एकता को लेकर अपनी बातें साझा करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
मुख्य अतिथि: भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,अति विशिष्ट अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम,जनक राम ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ़,  
अध्यक्षता जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष,
विशिष्ट अतिथि महेश यादव अध्यक्ष न.पा. राजिम, रिखी यादव अध्यक्ष न.पा. गरियाबंद, भगत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू यादव,अजय पटेल , बलराम यादव, बीरू यादव,दया राम यादव सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

महत्व: राजिम में जिला भवन बनने से यादव समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह भवन समाज के एकजुटता और विकास का केंद्र बनेगा। 

रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.