राजिम-नवापारा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा,पहली बार एमआरआई मशीन की शुरुआत

गरियाबंद : राजिम-नवापारा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में सोमवार को अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया गया। इससे अब क्षेत्रवासियों को एमआरआई जांच के लिए रायपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सुविधा राजिम-नवापारा क्षेत्र में पहली बार शुरू की गई है। केंद्र का उद्घाटन डॉ. बलजीत सिंह एवं डॉ. कौर के करकमलों से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नई स्वास्थ्य सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए डॉ आयुष शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

 डॉ आयुष शर्मा ने बताया कि केंद्र में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में मरीजों को सटीक एवं विश्वसनीय जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर विशेष छूट की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर चिकित्सक, गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए इस पहल की सराहना की।

रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.