राहुल टिकरिया बोले—मोदी के नेतृत्व में युवा बना रहे विकसित भारत की नींव

गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में आयोजित Join BJYM सदस्यता महाभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, तब युवाओं के साथ छल हुआ। पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला जैसे मामलों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा तथा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका। भाजपा ने इन जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष किया।राहुल टिकरिया ने सभी युवा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 20 युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहू ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के आगमन से जिले के युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सदस्यता लक्ष्य को युवा मोर्चा गरियाबंद निर्धारित समय से पहले एवं लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर पूरा करेगा।भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्यता करने का आह्वान किया।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष हरित भाजयुमो जिला प्रभारी दुर्गेश सिन्हा,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. योगी माखन कश्यप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सोनकर एवं बिरेन्द्र साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के जिला कार्यालय आगमन पर कार्यालय द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिलेश्वर साहू तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री नंदकिशोर चौबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री पंकज निर्मलकर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पारख अमित वखारिया हरीश साहू ओमकार साहू,संजय सोनकर, शीतल सिन्हा, मनीष साहू सुजल कोठारी मुकेश ध्रुव वैभव थथानी, पुखराज साहू,डायमंड साहू, रमेश सिन्हा तुकेश्वर साहू,रवि साहू,मयंक सोनी,अजय साहू रविन्द्र ध्रुव, वेश राठौर, खोमेश्वर साहू,मानव निर्लमकरखुशी साहूमंडल अध्यक्ष जानकी सोनकर,निलेश्वरी साहू,मधु नत्थानी संतोषी श्रीवास्तव,विक्रम साहूसुशील साहू गोविंदा पाल,लक्ष्मीनारायण तिवारी घनश्याम ध्रुव चंद्रभूषण साहू मोहनीश सिंह ठाकुर श्रेयांस उपध्याय शुभम सांग गौतम शर्मा आयुष तिवारी सूरज सिन्हा आशीष साहू मनीष साहू, आकाश राजपूत प्रतीक तिवारी राज डे,सहित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.