20 सितंबर को विधायक रोहित साहू करेंगे लोकार्पण,एवं रामधुनी कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

गरियाबंद : ग्राम पंचायत कोकड़ी में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। आगामी 20 सितंबर को राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में लगभग 30लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 25 लाख रुपए का निर्माण काम का भूमि पूजन किया जाएगा।लोकार्पण कार्यक्रम के साथ ही ग्राम पंचायत कोकड़ी में रामधुनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।

विकास कार्यों के लोकार्पण एवं रामधुनी कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।ग्राम पंचायत कोकड़ी के सरपंच चुम्मन सिंह ध्रुव ने बताया कि गांव में विभिन्न विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक रोहित साहू के कर-कमलों से इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा।

लोकार्पण एवं रामधुनी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.