गुजरा धान उपार्जन केंद्र में खुले में सड़ रहा लाखों का भूसा, रखरखाव पर उठे सवाल
गरियाबंद : जिले के गुजरा स्थित धान उपार्जन केंद्र में लाखों रुपये मूल्य का भूसा खुले में पड़े-पड़े खराब होने का मामला सामने आया है। भूसे के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।मिली सूत्रों के अनुसार, उपार्जन केंद्र परिसर में बड़ी मात्रा में भूसा खुले स्थान पर रखा गया है। इसे बारिश से बचाने के लिए फटे-पुराने तिरपाल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो जगह-जगह से फटा हुआ है। इससे भूसा पूरी तरह ढक नहीं पा रहा है और बारिश का पानी अंदर पहुंचने से भूसा लगातार भीगकर खराब हो रहा है।यदि समय रहते सुरक्षित भंडारण और रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ी मात्रा में सामग्री बर्बाद हो सकती है, जिससे समिति को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करके उचित कार्रवाई करें।
जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग
सरकारी एवं समिति की संपत्ति के रखरखाव में इस तरह की लापरवाही गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करने और लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है।
रिपोर्टर : मनोज गोस्वामी

No Previous Comments found.