गर्मियों में स्किन केयर: तेज धूप और तपती गर्मी से कैसे करें अपनी त्वचा की हिफाजत?
ESHITA
गर्मियों में स्किन केयर: तेज धूप और तपती गर्मी से कैसे करें अपनी त्वचा की हिफाजत?
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर और त्वचा का खास ध्यान रखना जरूरती हो जाता है । तेज धूप, उमस और पसीना हमारी स्किन को डिहाइड्रेट कर सकता है, जिससे टैनिंग, सनबर्न, पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स, जो गर्मियों में आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखेंगे।
1. सनस्क्रीन को कभी न भूले
गर्मियों में बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाने के बाद ही धूप में जाएं और हर 3-4 घंटे में इसे दोबारा अप्लाई करें।
2. चेहरे की सफाई है जरूरी
गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं, जिससे पिंपल्स और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। दिन में कम से कम दो से तीन बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं और एक्सफोलिएशन करें, ताकि डेड स्किन हट सके।
3. स्किन को हाइड्रेट करें
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं और स्किन हाइड्रेटिंग सीरम या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
4. हल्के और ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स चुनें
गर्मियों में ऑयली और हेवी स्किन केयर प्रोडक्ट्स से बचें। जेल-बेस्ड और वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर और मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन फ्रेश और ऑयल-फ्री बनी रहे।
5. घरेलू फेस मास्क और पैक अपनाएं
गर्मियों में टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए घरेलू फेस मास्क फायदेमंद होते हैं। टैन हटाने के लिए दही और हल्दी का पेस्ट लगाएं। स्किन को ठंडक देने के लिए: खीरा और एलोवेरा जेल का मास्क लगाएं। डेड स्किन हटाने के लिए बेसन और गुलाबजल का स्क्रब करें।
6. हेल्दी डाइट लें
जो आप खाते हैं, उसका असर आपकी स्किन पर भी दिखता है। गर्मियों में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ज्यादा पानी वाली चीजें खाएं जैसे कि खीरा, तरबूज, संतरा और नारियल पानी।
7. मेकअप कम करें
गर्मियों में ज्यादा मेकअप करने से स्किन पर पसीना और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। अगर मेकअप जरूरी है, तो लाइट वेट और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
8. रात को स्किन केयर रूटीन फॉलो करें
सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और नाइट क्रीम या एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि स्किन को रिपेयर होने का समय मिल सके।
9. शरीर को ठंडा रखें
गर्मियों में ज्यादा हीट बॉडी में गर्मी पैदा कर सकती है, जिससे स्किन पर रेडनेस, रैशेज और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसके लिए दिन में ठंडे शरबत, नींबू पानी और नारियल पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें।
10. पसीने और घमौरियों से बचाव करें
गर्मियों में पसीना और घमौरियां आम समस्या होती हैं। इसके लिए शरीर के पसीने वाले हिस्सों पर नीम पाउडर या मुल्तानी मिट्टी लगाएं और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
गर्मियों में स्किन की सही देखभाल करने से न केवल टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है, बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी रखा जा सकता है। सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर और अपने खान-पान में बदलाव लाकर आप इस गर्मी में भी बेदाग और दमकती त्वचा पा सकते हैं।

No Previous Comments found.