मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु मत्स्य पालक कर सकते हैं ऑन लाइन आवेदन
गौतमबुद्धनगर : मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने सर्व साधारण को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 28 जून 2026 तक खुला रहेगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदनों वाले आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में सहायक निदेशक मत्स्य जनपदी कार्यालय विकास भवन कमरा नंबर 305, 306 से प्राप्त की जा सकती है।
रिपोर्टर : देव कुमार मिश्रा
No Previous Comments found.