लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया प्रथम अर्घ्य
गया जी : लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को छठ व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों एवं जलाशयों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूप एवं दउरा में फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री सजाकर भगवान भास्कर की आराधना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। घाटों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर श्रद्धा, समर्पण, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द की अनुपम तस्वीर देखने को मिली। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।
रिपोर्टर : कृष्ण कुमार पाण्डेय

No Previous Comments found.