गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, जे. रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी

गाजियाबाद :  उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को नई कमान मिल गई है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर रहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह दोनों अधिकारियों की आपस में अदला-बदली हुई है।

आईपीएस लक्ष्मी सिंह वर्ष 2000 बैच की अधिकारी हैं। उनके गाजियाबाद आने को पुलिस प्रशासन में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब उनके सामने जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग में सुधार की जिम्मेदारी होगी।

इसके अलावा प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और बरेली समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर रहे मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। लखनऊ जोन और बरेली जोन के एडीजी भी बदल दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पीएसी सेनानायकों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.