गाजियाबाद में तबाही का मंजर: 500 झुग्गियां आग की चपेट में, सिलिंडर धमाकों से दहला इलाका

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 500 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और लोग सहम गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दर्जनों फायर टेंडर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी समय लग सकता है क्योंकि आग बड़े इलाके में फैल चुकी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

इस हादसे में सैकड़ों परिवारों का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया है, और वे बेघर हो गए हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.