गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत का खौफनाक अंत: 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनों को कोरियन ऑनलाइन गेम की लत लगी हुई थी, जिसका नाम है कोरियन लवर गेम, जो कि वे तीनों पिछले 5 साल से खेल रही थीं. कोरोना काल में इस गेम को खेलने की शुरुआत की थी और ये एक टास्क बेस्ड गेम था. तीनों इस गेम से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने अपने नाम भी कोरियन रख लिए थे.

कोरिया के सपने, धमकी और लास्ट टास्क... क्या है वह 'कोरियन लव गेम' जिसने  गाजियाबाद की 3 बहनों को मार दिया | What is Korean Love Game Ghaziabad  Triple Suicide Case We

इस गेम में 14 साल की बीच वाली बहन बॉस थी, जो अपनी दोनों बहनों को भी टास्क देती थी. इसी के चलते तीनों बहन हर काम साथ करती थीं, रोजमर्रा के काम भी. जैसे खाना, सोना और छोटे-मोटे घर के काम करना. ये जानकारी भी सामने आई है कि तीनों बहनें ये शक नहीं होने देती थीं कि वह किसी टास्क के तहत ये काम कर रही हैं. सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते... बेटियों ने पिता से कही थी ये बात पिता ने इस मामले में बताया कि बेटियां कहती थीं कि सॉरी हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी और जान हैं. हम उसे नहीं छोड़ सकते. सुसाइड नोट में बहनों ने लिखा है कि पापा सॉरी, आंखों में आंसू लिए पिता ने हर मां-बाप से गुजारिश की कि वे अपने बच्चों को गेम से दूर रखें. वे कहते हैं कि ये बहुत बुरा हुआ.

कोरियन लव गेम क्या है, कैसे मिलते हैं टास्क? गाजियाबाद में 3 बहनें सुसाइड  के लिए क्यों हुईं मजबूर | How 'Korean Love Game' Pushed Three Ghaziabad  Sisters to die | korean

हालांकि पिता ने ये भी बताया कि गेम का लिंक कोरिया से आया था. पुलिसवालों के पास फोन है, वे ही डिटेल्स निकालेंगे. मुझे पता होता कि इसमें क्या टास्क है तो मैं उन्हें गेम खेलने ही नहीं देता. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- गेम में 50 टास्क की बात सामने आ रही है. डायरी में बच्चियों ने लिखी कोरियन कल्चर से प्रभावित होने की बात डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर, K-POP Culture, कोरियन मूवीज, कोरियन म्यूजिक, कोरियन शॉर्ट फिल्म, कोरियन शो, कोरियन सीरिज से प्रभावित थीं. बच्चियों ने लिखा कि उनका मोबाइल बंद कर दिया गया है इस वजह से वो परेशान थीं. वो कोरियन कल्चर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं.

सॉरी पापा और रोती हुई इमोजी... गाजियाबाद की 3 बहनों की आखिरी चिट्ठी में उस  'डायरी' का जिक्र | Ghaziabad Sisters Wrote a suicide note before jumping  from the 9th floor All Updates

पुलिस सूत्रों के मुताबिक- परिवार ने मोबाइल देने से मना कर दिया था इसलिए ऐसा कदम उठाया. घर से 8 पन्ने की डायरी भी बरामद हुई है. इसमें 'WE LOVE KOREAAN Culture.' कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थीं, क्योंकि पुलिस के मुताबिक- पढ़ने में लड़कियां कमजोर थीं और परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी. सुसाइड केस का चश्मदीद आया सामने वहीं इस मामले में एक चश्मदीद भी सामने आया है जिसने बताया है कि बड़ी लड़की कूदने की कोशिश कर रही थी और दोनों छोटी बहनें उसे रोक रही थीं. इसी बीच तीनों बहनें नीचे गिर गईं. सवाल ये भी ये भी है कि क्या सुसाइड भी इसी टास्क के तहत किया गया

जब गेम बन जाए जिंदगी से बड़ा, गाजियाबाद की घटना ने गेम की लत और मेंटल हेल्थ  पर खड़े किए सवाल, पेरेंट्स के लिए क्या सीख? | Ghaziabad Sisters Suicide  Raises Questions

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.