डॉ अम्बेडकर भारत की आत्मा है - प्रमोद वर्मा

जखनिया- डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा एवं राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। जयंती के पूर्व संध्या पर जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 211 पर जखनिया गोविन्द अंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई की पार्क के प्रांगण में झाड़ू लगाया और शाम को दीपोत्सव किया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के गौरव हैं। उन्होंने विश्व के वृहद लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान की रचना की देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनका पूरा जीवन समाज को एकत्रित जागृत करने में लगा रहा। उन्होंने भारत में समता मूलक समाज की स्थापना किया। भाजपा ने हमेशा महापुरुषों का सम्मान किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भारत सहित विश्व में पंचतीर्थ बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गरीब शोषित वंचित समाज के लिए सरकार की सारी योजनाओं को समर्पित कर दिया है। समाज के अंतिम पावदान के व्यक्ति तक योगी मोदी सरकार ने योजनाओं को पहुंचाया है। डॉक्टर अंबेडकर का सपना साकार हो भारत विश्व गुरु बने इसके लिए भाजपा कृत संकल्पित है। उनकी जयंती को उत्सव की तरह मनाया जायेगा। जखनिया सहित सोफीपुर, मंदरा, पदुमपुर सहित अन्य गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, गप्पू सिंह, दीपक कुमार, रमाकांत राम, संजय राम, कन्हैया राम, सुनील राम, सीजोर राम, अजय विक्रम सिंह, बंटी गुप्ता, पाचू कुशवाहा सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।
No Previous Comments found.