देश की आजादी से बड़ा कोई महापर्व नही - प्रमोद वर्मा

गाजीपुर : स्थानीय जखनिया। 13 अगस्त 2025 को जखनियां तहसील केंद्र में हर घर तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, हर घर तिरंगा लहराये और कार्यक्रम से ज्यादा ज्यादा लोगों की सहभागिता हो इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम कर लोगों को तिरंगा वितरण किया। इस मौके पर जखनिया मंडल प्रथम के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा हमारी आन बान और शान है तिरंगा, हम सब की पहचान है तिरंगा। आजादी से बड़ा कोई महापर्व हम सबके लिए नहीं हो सकता है, जिसके लिए कितने वीर जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। वर्मा ने कहा आगामी 13अगस्त को, हम सब मिलकर "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। जखनिया में आयोजित होने वाली इस यात्रा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक अवसर है। हम सभी इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को दिव्य एवं भव्य बनाएं व अपने-अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने बताया यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 10:00 बजे सन साईन स्कूल जखनिया से शुरू होंगी, जो डाकखाना रोड होते हुए जखनिया ब्लॉक गेट, उत्तर रेलवे क्रॉसिंग, शिव मंदिर, नहर रोड, टैक्सी स्टैंड, मेंन मार्केट, सब्जी मंडी रोड होते हुवे शहीद राम उग्रह पाण्डेय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जखनिया स्टेशन पार्क पर समाप्त होंगी। उन्होंने आग्रह किया जखनिया मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन, आम नागरिक नवयुवा, व्यापारी इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाये कार्यक्रम को सफल बनायें। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव भाजपा मंडल का अध्यक्ष प्रशांत सिंह पूर्व प्रदेश सहमंत्री संजीव त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता, रवि भारद्वाज, रामा चौहान, प्रकाश गुप्ता, सिक्की अंसारी, अब्दुल, यशवंत चौहान, मुकेश वर्मा, विजय मद्धेशिया, गोपाल गुप्ता, रामप्रताप चौहान, प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, राजेश राम सहित प्रमुख लोग मौजूद रहें।
रिपोर्टर : हसन
No Previous Comments found.