देश का अभिमान तिरंगे का सम्मान - सपना सिंह

गाजीपुर : हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज जखनिया बाजार में कार्यक्रम के संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सन साइन स्कूल से शुरू होकर जखनिया स्टेशन परिसर में स्थित शहीद राम उग्रह पांडेय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। विषम मौसम और रोडो पर पानी भरे रहने के बावजूद जखनिया क्षेत्र के युवाओं, व्यापारी बंधु, पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का देश भक्ति का जुनून देखने को मिला, लोग शहीदों के जयकारे और भारत माता की जय के नारे के साथ देश के आजादी के महापर्व में भारी संख्या में शामिल हुवे। मुख्यातिथि गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए और तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। यह तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। हर जगह हर घर तिरंगा, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ से लोग जुड़ रहे हैं। देश और सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए। तिरंगा यात्रा का जखनिया बाजार के व्यापारियों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश के बावजूद भी लोग भारी संख्या में मौजूद रहें। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी ने भी संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, कार्यक्रम के सहसंयोजक उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, नंदलाल प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, गप्पू सिंह, जखनिया ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता, संदीप जायसवाल, राकेश सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, पंकज सिंहा, वरुण पांडेय, तेजू सिंह, कैलाश वर्मा, अविनाश सिंह, मृदुला पांडेय, अनीता चौहान, अंकुर सिंह, यशवंत चौहान, अवधेश गिरी, शिवाकांत सिंह, वीरेंद्र पांडेय, पन्नालाल राम, राजेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, सिक्की अंसारी, सुनील सिंह, रामरतन कुशवाहा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आम नागरिक मौजूद रहे। लोगों का अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने किया।
रिपोर्टर : हसन
No Previous Comments found.