महिला शिक्षक संघ ने टेट परीक्षा के विरोध में सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर : उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन की ज़िला अध्यक्ष गाज़ीपुर एवं मंडल अध्यक्ष वाराणसी प्रीति सिंह के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने टेट परीक्षा का विरोध जताते हुए ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार को सौंपा गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने टेट प्रणाली को शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस मौके पर ज़िला महामंत्री सुप्रिया जायसवाल, ज़िला कोषाध्यक्ष गायत्री राय सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष—रिम्पू सिंह, अपराजिता सिंह, गीता वर्मा और प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। इसके अलावा सपना राय और रितु श्रीवास्तव समेत सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं ने भागीदारी दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.