जमानियां में भाजपा समर्थकों की आपसी रंजिश हिंसा में बदली, न.पा.अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता व नारायण दास के बीच मारपीट

ग़ाज़ीपुर : नगर पालिका परिषद जमानियां अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और नारायण दास चौरसिया के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक व व्यक्तिगत रंजिश एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। यह विवाद अब केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहकर मारपीट और आपराधिक मामलों तक पहुँच चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष 14 अक्टूबर 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष के सह पर उनके भाई व पुत्रों द्वारा नारायण दास चौरसिया के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में नारायण दास चौरसिया की तहरीर पर कोतवाली जमानिया में मु.अ.सं. 0365/2025 अंतर्गत धारा 61(2), 351(3), 352, 115(2), 191(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में 03 आरोपियों को उप जिलाधिकारी जमानिया न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।

इसी पुरानी रंजिश का परिणाम हाल ही में एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला, जहाँ दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

ताजा घटनाक्रम में जहां नारायण दास चौरसिया सहित कुल 05 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर भी प्रतिवादी पक्ष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जय प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर नारायण दास चौरसिया, उनके भाई राकेश सहित कुल 05 लोगों के विरुद्ध मु.अ.सं. 0015/2026 अंतर्गत धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस 2023 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं, लेकिन पार्टी के अलग-अलग खेमों से जुड़े होने के कारण राजनीतिक टकराव लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद अब राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में तब्दील होता नजर आ रहा है।

फिलहाल कोतवाली जमानियां पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रशासन की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि राजनीतिक प्रभाव से परे रहकर प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कितनी सख्ती दिखाता है, और यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है।

रिपोर्टर : रामू चौरसिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.