दहेंदू ग्राम सभा में एक छोटी सी समिति का गठन हुआ

कासिमाबाद : सन् 1993 में दहेंदू ग्राम सभा में एक छोटी सी समिति का गठन हुआ जिसका नाम नवयुवक मंगल दल समिति रखा गया जिसकी अध्यक्षता पीयूष कान्त सिंह ने किया आज वो समिति बहुत बड़े रूप में परिवर्तित हो चुकी है। यह समिति सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती है।किसी भी असहाय की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है और धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती है।अपार हर्ष की बात हैं कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती पूजा का आयोजन बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया और 151 लोगों में कंबल का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वाराचवर के यशस्वी ब्लॉक प्रमुख श्री बृजेंद्र सिंह जी थे उनके अलावा दहेंदू ग्राम सभा के प्रधान श्री झारखंडे कुशवाहा ,प्रधान प्रतिनिधि श्री राधेश्याम कुशवाहा जी,जिला पंचायत सदस्य श्री राधेश्याम सिंह यादव ,बरेसर ग्राम सभा के प्रधान श्री हरेंद्र विश्वकर्मा जी,जिला पंचायत सदस्य श्री रामपुकार यादव और दहेंदू ग्राम सभा के सम्मानित सदस्य श्री उदय शंकर सिंह ,श्री मोतीलाल लाल यादव ,श्री हरिशंकर सिंह ,श्री शिवविलास सिंह, श्री रामाशीष यादव, श्री श्रीकांत सिंह दरोगा,श्री शेषनाथ सिंह, श्री वीरबहादुर यादव, श्री रमेश पटेल,श्री हरिनारायण सिंह, श्री समरजीत सिंह, श्री अनिल राम,श्री अभिमन्यु सक्सेना,स्वामीनाथ यादव,अभिनंदन राम,मिथलेश  माथुर,देवेंद्र राम और सम्मानित गण लोगों के अलावा पूरी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिसकी अध्यक्षता पीयूष कान्त सिंह और संचालन रामानुज गुप्ता के द्वारा किया गया।, संवादाता रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.