तेतरा देवी महा विद्यालय पर शक्तिकेंद्र प्रमुख की बैठक संपन्न हुई
गाजीपुर : तेतरा देवी महा विद्यालय पर शक्तिकेंद्र प्रमुख की बैठक संपन्न हुई। SIR को लेकर भाजपा ने कमर कस लिया है और हर बूथ पर घर-घर जाकर 6फरवरी तक अधिक से अधिक नव मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। इस मौके पर जखनिया विधानसभा का काम देख रहे पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा पार्टी का लक्ष्य है कि जितने भी 18 वर्ष के युवा नव मतदाता है, उनसे संपर्क कर मतदाता सूची में नाम रजिस्टर करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म-6 भरेंगे। पार्टी ने तय किया है की कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न हो और कोई भी अवैध मतदाता वोटर लिस्ट में सम्मिलित ना हो। पार्टी गहनता से बैठक कर एक एक कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रही है कि अपने बूथों के वोटर लिस्ट की पूरी समीक्षा करें, अगर किसी का नाम दो जगह हो या मृतक हो या संदिग्ध बाहरी हो तो उनका नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सर की अंतिम तिथि 6 फरवरी है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जी जान से लग जाए और देशहित व राष्ट्र हित के लिए नए मतदाताओं को प्रेरित कर उनका फॉर्म भरवा कर वोटर लिस्ट में सम्मिलित करें। इस मौके पर राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, अटल सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत, सर्वानंद सिंह झून्ना, पंकज सिन्हा, हृदय नारायण, शैलू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : हसन


No Previous Comments found.