पहल सेवा समिति के द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम और सम्मान समारोह
गाजीपुर : परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव D/O राजेंद्र यादव को अगले 7th क्लास तक की पूरी फीस पेमेंट की जिम्मेदारी पहल सेवा समिति ने ली और उसे स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया,दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संगम राजभर D/O सुभाष राजभर को साइकिल देकर और स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला प्रियांशु जायसवाल S/O सुनील जायसवाल को स्टडी टेबल और कुर्सी, स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गयाऔर इसके बाद 4th से 10th रैंक तक के बच्चों को स्वीकृति पत्र और गिफ्ट देकर समिति के द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
सिलाई प्रशिक्षण में भी गांव की महिलाएं और बच्चियां बढ़ - चढ़ केर भाग ली थीं। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनी राजभर D/O स्वर्गीय प्रसिद्धान राजभर सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली नीलम राजभर D/O परमा राजभर इसी तरह से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली को भी स्वीकृति पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अन्य प्रकार के खेलों मे जैसे - मेहंदी, रंगोली, कबड्डी,खो खो,दौड़ में 1st,2nd और 3rd को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह जो भी प्रोग्राम किया गया सभी का समापन शांति पूर्वक हुआ।
उसमें सभी मंच पे मचा सिन और प्रागंण में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और गांव के सम्मानित जनता जनार्दन ,छोटे बड़े भाई और बहनों आप सभी लोगों को पहल सेवा समिति की तरफ से हार्दिक शुभकामनाए और समिति धन्यवाद करती है । कि आप सभी जन मिलकर प्रोग्राम को सफल बनाने का कार्य किए। इसके बाद सभी लोगों ने शांति पूर्वक भोजन करके अपने अपने घर को गए।
संवादाता : रमेश यादव


No Previous Comments found.