वरिष्ठजनों से मिलता है बौद्धिक मार्गदर्शन
गाजीपुर - खानपुर सिधौना में आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया। अपने पिता स्व रामअधार मिश्रा की छठवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंद पांच सौ लोगों में कंबल वितरित किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनों को सम्मानित करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सदैव सुरक्षित रहा है। वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवी ज्ञान से हमेशा नयी पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहे है। साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री ने कहा कि जब हम किसी भूखे को भोजन कराते या दुखी की सहायता करते हैं तो हम वास्तव में ईश्वर की ही सेवा कर रहे होते हैं। जिस प्रकार सत्संग मन के बुरे विचारों और पापों को दूर कर उसे निर्मल बनाता है और चेतना को सकारात्मक बनाता है। जरूरमंद की सेवा व्यक्ति के अहंकार और गर्व को नष्ट करती है। यह विनम्रता सिखाती है और अहंकार जो ईश्वर प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा को दूर करती है। जरूरतमंदों की मदद करना सात्विक कर्म है जो संचित पापों को धोता है और आध्यात्मिक विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर होमियोपैथी और आयुर्वेद चिकित्सकों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जहां दो सौ लोगों को दवा वितरित किया गया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सिधौना बाजार में रोडवेज बस स्टॉप बनाने और वाराणसी से मौधा तक बस चलाने की जनता की मांग को स्वीकार किया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा, संस्कृति और सभ्यता सब सुरक्षित है। समाज के हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संत समाज को उनके आध्यात्मिक माहौल का आनंद आ रहा है। युवाओं को रोजगार और किसानों को भरपूर सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश के हर गांव तक परिवहन निगम की बस चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। आम जनता को सस्ता और सुगम आवागमन के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महत्वपूर्ण धार्मिक और विकसित पौराणिक स्थलों तक बस की सुविधा बनायी जा रही है। डॉ सानंद सिंह, डॉ विजय यादव, कैलाशपति पांडेय, ओमकार मिश्रा, रामतेज पांडेय, कृष्णानंद सिंह, शिवाजी मिश्रा, डॉ कृष्णानंद पांडेय, राजीव सिंह रहे।
रिपोर्टर - गोविन्द कुमार


No Previous Comments found.